⚡ TRENDING

UPSSSC Junior Assistant Syllabus 2026 UP Kanisth Sahayak Exam pattern

Here you can check UPSSSC Junior Assistant Syllabus 2026 of written exam. Uttar Pradesh Subordinate Services Commission (UPSSSC) will be conduct written exam for 3284 Kanisth Sahayak / Junior Assistant / Kanisth lipik posts advertised in 12-Exam/2024. Only PET qualified candidates who has been declared qualified, can appear for it. 
The syllabus of UP Junior Assistant main exam is given here in Hindi for the convenience of candidates who are going to appear for mains. Candidates can prepare as per syllabus and exam pattern given here for understanding topics from where questions can be asked. You can also download PDF from below given direct link.

Check UPSSSC Junior Assistant Syllabus 2026 with Exam pattern

Selection of candidates is to be done from two phases carrying total 100 marks.
  • 1. Written exam of 100 marks
  • 2. Typing test (qualifying type), educational qualification and sports marks

Time: 120 minutes
1/4 Negative marking for each wrong answer will be applicable. 
Phase 2: 
Those who qualify mains exam, will have to appear for 2nd phase i.e. typing test which will be of qualifying nature.

You can check UPSSSC Junior Assistant syllabus 2026 in Hindi officially mentioned in notification from link below.

एक पाली में लिखित परीक्षा होगी जो कि कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न की होगी तथा समयावधि दो घण्टा होगी। गलत उत्तर हेतु ऋणात्मक अंक (निगेटिव मार्किंग) दिए जायेंगे, जो प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के पूर्णांक का 1/4 अर्थात 25 प्रतिशत अंक होंगे।

UPSSSC Kanisth Sahayak परीक्षा योजना:
भाग विषय प्रश्न अंक समयावधि
1 हिन्दी परिज्ञान और लेखन योग्यता 30 30 120 मिनट (दो घण्टा) की अवधि का संयुक्त प्रश्न पत्र
2 सामान्य बुद्धि परीक्षण 15 15
3 सामान्य जानकारी 20 20
4 कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास नवाचार ज्ञान (Computer / IT) 15 15
5 उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी 20 20
योग 100 100


UPSSSC कनिष्ठ सहायक / कनिष्ठ लिपिक सिलेबस (पाठ्यक्रम) 2026


भाग-1 हिन्दी परिज्ञान और लेखन योग्यता -
इस भाग में उम्मीद्वारों से उनकी हिन्दी भाषा के ज्ञान तथा उनके समझ एवं लेखन की योग्यता के परीक्षण हेतु प्रश्न पूछें जायेंगे जो कि उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल परीक्षा के स्तर के होंगे। 

भाग-2 सामान्य बुद्धि परीक्षण:
इस परीक्षण का उद्देश्य उम्मीदवार की किसी नई परिस्थिति के समझने, उसके विभिन्न तत्वों का विश्लेषण तथा उनकी पहचान करने तथा तर्क करने की योग्यता को मापना है। इस परीक्षण में ऐसे प्रश्न होंगे,जो अनुदेशों को समझने, सम्बन्धों, समानताओं तथा संगतताओं का पता लगाने, निष्कर्ष निकालने और इसी प्रकार की बौद्धिक कियाओं पर आधारित होगें।

भाग-3 सामान्य जानकारी:
यह भाग उम्मीदवारों की चारों ओर के वातावरण व उसकी सामान्य जानकारी तथा समाज में उसके इस्तेमाल के बारे में उसकी योग्यता के आंकने के लिए है। इसमें समसामयिक घटनाओं तथा प्रतिदिन दृष्टिगोचर होने तथा अनुभव में आने वाले तथ्यों जिनमें ऐतिहासिक एवं भौगोलिक तथ्य के प्रश्न सम्मिलत हो सकते हैं। (विशेषकर भारत से सम्बन्धित) एवं उनके वैज्ञानिक पहलुओं का ज्ञान।

भाग-4 कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी :
प्रश्न पत्र के इस भाग में उम्मीदवारों से कम्प्यूटर एवं सूचना तकनीकी का परिचय, हार्डवेयर, साफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, स्प्रेडशीट, ई-मेल, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेस की जानकारी, डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग, इन्टरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का परिचय, भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा का अवलोकन, वर्ड प्रोसेसिंग के तत्व तथा कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले तकनीकी विकास एवं नवाचार (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इन्टरनेट ऑफ थिंग्स) पर आधारित एवं इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे।

भाग-5 उत्तर प्रदेश राज्य संबंधित सामान्य जानकारी
उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषायें, विरासत, सामाजिक रीति रिवाज और पर्यटन, भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान और खनिज, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन तथा समसामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियों पर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे।
UPSSSC Junior Assistant Syllabus 2026 exam pattern