Check MPESB Nursing Officer Recruitment 2026 - विस्तृत जानकारी
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने स्वास्थ्य विभाग में Nursing Officer और Sister Tutor के 2317 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। यदि आप मध्य प्रदेश में सरकारी नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। नीचे दी गई तालिका में MPESB नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारी विस्तार से गई है।
MPESB Nursing Officer Vacancy 2026
| विषय (Category) | विवरण (Detailed Information) |
|---|---|
| भर्ती निकाय | MP Employees Selection Board (MPESB) - पूर्व नाम व्यापम |
| विज्ञापन संख्या | नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर Recruitment Test 2026 |
| कुल पद (Total Vacancy) |
2,317 पद • नर्सिंग ऑफिसर: 2,099 पद • सिस्टर ट्यूटर: 218 पद |
| आवेदन तिथियां |
• शुरू: 06 अप्रैल 2026 • अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026 • संशोधन (Correction): 25 अप्रैल 2026 तक |
| परीक्षा तिथि (Exam Date) | 15 मई 2026 से (दो पालियों में - सुबह 9:00 और दोपहर 3:00 बजे) |
| शैक्षणिक योग्यता |
1. 12वीं परीक्षा (Physics, Chemistry, Biology के साथ) उत्तीर्ण। 2. B.Sc Nursing या Post Basic B.Sc Nursing (न्यूनतम 45% अंक (पर SC/ST/OBC के लिए 40% अंक))। 3. MP Nursing Council में जीवित पंजीयन (Live Registration) अनिवार्य। 4. नर्सिंग ट्यूटर के लिए 1 साल का अनुभव जरूरी |
| आयु सीमा (01.01.2026 को) |
• न्यूनतम: 18 वर्ष | अधिकतम: 40 वर्ष (UR/ EWS) • अधिकतम (SC/ST/OBC/ महिला): 45 वर्ष |
| आवेदन शुल्क |
• General: ₹500 • SC/ST/OBC/PWD (केवल MP निवासी): ₹250 • पोर्टल शुल्क: ₹60 (Kiosk) / ₹20 (Registered User) |
| वेतनमान (Salary Structure) | नर्सिंग ऑफिसर का पे-मैट्रिक्स लेवल-7: ₹28,700 - ₹91,300 (महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी लाभों के साथ इन-हैंड सैलरी लगभग ₹45,000+) |
| परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) |
• कुल अंक: 100 | समय: 2 घंटे • भाग-A (25 अंक): GK, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, अभिरुचि • भाग-B (75 अंक): नर्सिंग तकनीकीविषय (Syllabus based) • नेगेटिव मार्किंग: नहीं |
| महत्वपूर्ण दस्तावेज़ | आधार कार्ड, फोटो (नाम व दिनांक सहित), हस्ताक्षर, रोजगार पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), 10वीं/12वीं और नर्सिंग मार्कशीट। |
| चयन प्रक्रिया |
1. लिखित परीक्षा (CBT) 2. दस्तावेज़ सत्यापन (DV) 3. मेडिकल परीक्षण |
| महत्वपूर्ण लिंक |
• आधिकारिक वेबसाइट • Apply Online Link • Download PDF Notification |
MPESB Nursing Officer Syllabus 2026 (संक्षिप्त विवरण)
लिखित परीक्षा के तकनीकी भाग (75 अंक) में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
- Anatomy and Physiology
- Nutrition and Biochemistry
- Nursing Foundation
- Community Health Nursing
- Medical-Surgical Nursing
- Mental Health Nursing
- Midwifery and Obstetrical Nursing
- Nursing Management etc
MPESB Nursing Officer Vacancy 2026: पदों का विस्तृत विवरण और आरक्षण
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी इस भर्ती में कुल 2317 पदों को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें 2099 पद नर्सिंग ऑफिसर के हैं, जो कि स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में तैनात किए जाएंगे। शेष 218 पद सिस्टर ट्यूटर के हैं, जिनके लिए शैक्षणिक कार्य का अनुभव अनिवार्य है। पदों के वर्गीकरण में राज्य सरकार के नियमानुसार 35% क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त, संविदा कर्मियों के लिए 20% पद आरक्षित रखे गए हैं, बशर्ते उन्होंने न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली हो।
पात्रता और शैक्षणिक मानक
MPESB Nursing Officer Vacancy 2026 आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं (भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान) के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय B.Sc. Nursing या GNM के बाद 2 वर्षीय Post Basic B.Sc. Nursing की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य और OBC वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य हैं, जबकि SC/ST वर्ग को इसमें 5% की छूट दी गई है। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि अभ्यर्थी का मध्य प्रदेश नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल में 'जीवित पंजीयन' होना चाहिए और उनके पास मध्य प्रदेश का 'स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र' तथा 'रोजगार कार्यालय' का वैध पंजीयन होना आवश्यक है। सिस्टर ट्यूटर पद के लिए एक वर्ष का अनुभव भी मांगा गया है।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
चयन के लिए 100 अंकों की एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित होगा: भाग-A (25 अंक) में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और अभिरुचि के प्रश्न होंगे, जबकि भाग-B (75 अंक) पूरी तरह से नर्सिंग विषय पर आधारित होगा। इस परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग को न्यूनतम 50% और आरक्षित वर्ग को 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा के बाद एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) होगा।
MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: क्या MPESB नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 में कोई सर्विस बॉन्ड (Service Bond) भरना होगा?
उत्तर: हां। अधिसूचना के बिंदु 8.1 (2) के अनुसार, चयन के बाद न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा अवधि के लिए ₹5.00 लाख की राशि का अनुबंध पत्र (Bond) निष्पादित करना होगा। यह अनुबंध "अध्ययन के लिए प्रस्थान करने के पूर्व" (before departing for study) की स्थिति में लागू होता है।
प्रश्न 2: नर्सिंग ऑफिसर व सिस्टर ट्यूटर पद के लिए कुल कितनी रिक्तियां (Vacancies) जारी की गई हैं?
उत्तर: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कुल 2,317 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें मुख्य रूप से 2,099 पद नर्सिंग ऑफिसर के और 218 पद सिस्टर ट्यूटर के शामिल हैं।
प्रश्न 3: क्या दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी (Other State Candidates) इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां पर उन्हें इस भर्ती के लिए मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। अधिसूचना के अध्याय-1, बिंदु 24 (II) में स्पष्ट लिखा है कि जो अभ्यर्थी मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी नहीं हैं, वे 'अनारक्षित ओपन' (UR-Open) के अंतर्गत रिक्त पदों हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं
प्रश्न 4: MPESB Nursing Officer Vacancy 2026 में चयन होने पर नर्सिंग ऑफिसर को कितना वेतन (Salary) मिलेगा?
उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-7 (₹28,700 - ₹91,300) के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही शासन द्वारा निर्धारित महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी देय होंगे।
सिस्टर ट्यूटर पद का पे-मैट्रिक्स लेवल-9 (₹36,200 - ₹1,14,800) होगा।
प्रश्न 5: MPESB Nursing Officer Recruitment 2026 आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज (Documents) अनिवार्य हैं?
उत्तर: मुख्य रूप से आपके पास 10वीं/12वीं की मार्कशीट, B.Sc. Nursing/Post Basic B.Sc. Nursing की डिग्री, MP Nursing Council का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड होना चाहिए।